कारोबार

Petrol Diesel Price : अब पेट्रोल पर नहीं लगेगा ‘सपेशल टैक्स’, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए आम जनता को होगा कितना फायदा

बिजनेस : केंद्र की मोदी सरकार ने 14 अगस्त से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है। डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर अब 25.5 रुपये प्रति लीटर से घटकर 24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर एसएईडी को घटाकर पहले के 22 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल निर्यात पर शुल्क को 14 अगस्त से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे पहले यह 3.5 रुपये प्रति लीटर था। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में संशोधन 14 अगस्त से प्रभावी होंगे।

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के टैक्स पर नहीं हुआ बदलाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने 27 मार्च को डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क लगाया था और हर पखवाड़े इसकी समीक्षा की जाती है। पेट्रोल निर्यात पर भी 16 मई से यह शुल्क लगाया गया था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम हो रही कीमतें

शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 2.2 प्रतिशत लुढ़कर स्टॉक 87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर दाम आ गया था। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियड का रेट 81 डॉलर प्रति बैरल है। बता दें, ईरान और ओमान के बीच समझौते पर दुनिया की निगाह टिकी हुई है। जब तक वहां से कोई गुड न्यूज नहीं आता है तब क्रूड ऑयल की कीमतें लगभग इसी स्तर पर ही बरकरार रहेंगी।

भारत में खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल का रेट

क्रमांकराज्य/केंद्रशासित प्रदेशपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)बदलाव
1Andaman and Nicobar₹88.66₹84.560.00
2Andhra Pradesh₹117.78₹105.360.00
3Arunachal Pradesh₹99.60₹89.050.00
4Assam₹106.60₹98.420.00
5Bihar₹115.06₹101.080.00
6Chandigarh₹101.54₹89.470.00
7Chhattisgarh₹108.74₹102.340.00
8Dadra and Nagar Haveli₹99.90₹95.630.00
9Daman and Diu₹100.46₹96.350.00
10Delhi₹102.12₹95.200.00
11Goa₹104.13₹96.010.00
12Gujarat₹102.84₹98.980.00
13Haryana₹102.95₹95.600.00
14Himachal Pradesh₹100.57₹92.680.00
15Jammu and Kashmir₹105.00₹93.640.00
16Jharkhand₹106.65₹100.930.00
17Karnataka₹110.80₹98.230.00
18Kerala₹115.09₹103.420.00
19Madhya Pradesh₹114.97₹100.030.00
20Maharashtra₹113.32₹99.970.00
21Manipur₹106.82₹92.660.00
22Meghalaya₹102.60₹92.900.00
23Mizoram₹106.80₹95.670.00
24Nagaland₹105.84₹97.380.00
25Odisha₹109.63₹102.170.00
26Puducherry₹104.29₹94.080.00
27Punjab₹105.22₹95.150.00
28Rajasthan₹113.16₹98.230.00
29Tamil Nadu₹109.10₹101.120.00
30Telangana₹115.29₹103.490.00
31Uttar Pradesh₹102.37₹95.850.00
32Uttarakhand₹101.90₹97.160.00
33West Bengal₹113.59₹100.220.00

What's your reaction?

Related Posts

Petrol Diesel Prise : 6 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के रेट में भी भारी गिरावट, दिवाली से पहले आए आम जनता के अच्छे दिन

नई दिल्ली : धनेतरस से पहले महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी…

खाली शराब की बोतल फेंकने की जरूरत नहीं! अब हर बोतल पर मिलेंगे 10 रुपये, इस शहर में लगी AI वाली मशीन

तमिलनाडु : अक्सर लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलों को बेकार समझकर कचरे में फेंक…

1 of 7