Durg

CG Crime : दुकानदार ने कुत्ते के पिल्ले को लात से पीटा कुत्ते की मौत, FIR दर्ज

दुर्ग : स्मृति नगर इलाके में एक आवारा श्वान के पिल्ले की लात मारने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ऑटो सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 5 जुलाई की शाम की बताई जा रही है। स्मृति नगर पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि वह 5 जुलाई की शाम करीब 6.50 बजे स्मृति नगर मेन रोड पर टहल रहे थे। उसी दौरान बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए एक पिल्ला मां बम्लेश्वरी ऑटो सेंटर के सामने खड़ा था।

संचालक ने जोर से मारी लात, पानी टंकी में गिरा पिल्ला प्रार्थी ने बताया कि ऑटो सेंटर के संचालक ने पिल्ले को वहां से हटाने के लिए उसे जोर से लात मार दी। लात लगने से पिल्ला पास में बनी पानी की टंकी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने कुछ देर बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के अगले दिन हिमांशु उपाध्याय अपने साथी शशिकांत बोल्ला के साथ स्मृति नगर चौकी पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच की और आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG : बाल संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार

दुर्ग : राज्य की इंडस्ट्रियल सिटी कहे जाने वाले दुर्ग भिलाई में क्राइम का ग्राफ…

1 of 22