Raipur

CG Crime : 3 साल की लंबी फरारी के बाद आखिरकार EOW के हत्थे चढ़ा कोल लेवी घोटाले का आरोपी! गिरफ्त में आते ही खुलने लगे कई बड़े राज

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में ईओडब्ल्यू को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले 3 साल से लगातार फरार चल रहे आरोपी रामगोपाल अग्रवाल को ईओडब्ल्यू ने आखिरकार अपनी हिरासत में ले लिया है। इस बड़ी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि खुद ईओडब्ल्यू ने एक विज्ञप्ति साझा करके की है, जिससे इस पूरे घोटाले की जांच में एक नया मोड़ आ गया है।

हिरासत के दौरान  EOW ऑफिस में रख पूछताछ जारी

हिरासत में लिए जाने के बाद रामगोपाल अग्रवाल को ईओडब्ल्यू के दफ्तर में रखा गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि रामगोपाल के बेटे वैभव अग्रवाल से भी पिछले दो दिनों से ईओडब्ल्यू की टीम लगातार पूछताछ कर रही है और अब पिता-पुत्र दोनों को आमने-सामने बिठाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

शराब, कोल, कस्टम मिलिंग समेत कई अन्य घोटालों में पूछताछ जारी

अधिकारियों द्वारा रामगोपाल अग्रवाल से केवल कोयला घोटाला ही नहीं, बल्कि शराब घोटाला, कस्टम मिलिंग और प्रदेश के कई अन्य बड़े घोटालों के सिलसिले में भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। ईओडब्ल्यू की तैयारी अब आरोपी को कल सुबह कोर्ट में पेश करने की है, जहां वे जांच को और पुख्ता करने के लिए अदालत से रामगोपाल की पुलिस रिमांड की मांग कर सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

1 of 155