Sarguja

CG Crime : सरेराह स्क्रैप कारोबारी की हत्या, युवती ने दो युवकों के साथ मिलकर चाकू से गोदा …. मचा हड़कंप

अंबिकापुर : अंबिकापुर में सरेरार स्क्रैप कारोबारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार की रात घर से निकला था। रास्ते में उसका एक लड़की और उसके साथ मौजूद दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फूटेज से मिले इस सुराग के बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों युवक फरार बताये जा रहे है।

हत्या की ये वारदात गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। आज सुबह सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 निवासी बबलू मंडल की लहूलुहान लाश डेयरी फार्म के पास मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि मृतक बबलू मंडल लोहे के स्क्रैप का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था, इसके बाद वह वापस देर रात तक घर नही लौटा।

परिजन उसकी पतासाजी कर रहे थे, तभी आज सुबह बबलू मंडल की हत्या की जानकारी मिली। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात बबलू मंडल का विवाद एक युवती और युवक से हुआ था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच की, तो कैमरें में एक युवती और दो युवक बबलू मंडल के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। इस सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने घटना में शामिल सोनिया नामक युवती को हिरासत में ले लिया है।

वहीं संदेही दो अन्य युवक फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आयी संदेही सोनिया आदतन नशेड़ी बतायी जा रही है। पुलिस विवाद को ही हत्या का कारण मान रही है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर युवती से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस की टीम वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG Politics : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बिगड़े बोल, विधायक रामकुमार टोप्पो को कहा बंदर, बोले – सीतापुर में गलती से …

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सरगुजा के…

1 of 16