Raipur

CG Crime :रिटायर्ड सरकारी अफसर बना हैवान! फेसबुक फ्रेंड युवती से किया रेप, फिर न्यूड वीडियो बनाकर किया ये कांड

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक रिटायर्ड फूड अफसर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरंग थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने रिटायर्ड खाद्य अधिकारी संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

रिटायर्ड अफसर का काला सच

पीड़िता की शिकायत के अनुसार साल 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान संजय दुबे से हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फोन पर भी संपर्क होने लगा। इस दौरान संजय दुबे ने शादी का झांसा देकर युवती का विश्वास जीता। आरोप है कि साल 2021 में आरोपी कई बार युवती के घर गया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

फेसबुक फ्रेंडशिप से रेप, फिर..

इसके बाद उसने युवती की अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा। मामला तब सामने आया जब आरोपी की अश्लील चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143