Raigarh

CG Crime : राम मंदिर में तोड़फोड़, राम लक्ष्मण सीता की मूर्तियों को नाली में फेंका, स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एक राम मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। शरारती तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़कर नाली में फेंक दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब संत गुरु घासीदास के खिलाफ टिप्पणी का मामला अभी थमा भी नहीं था। घटना घरघोड़ा के नेगिपारा इलाके की है। बताया गया है कि नेगिपारा में स्थित एक छोटे से राम मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां स्थापित थीं। देर रात किसी शरारती तत्व ने तीनों मूर्तियों को तोड़ दिया और नाली में फेंक दिया। सुबह स्थानीय लोगों ने मूर्तियां नाली में पड़ी देखी और इसकी सूचना थाने में दी। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : उधार के 10 हजार को लेकर रिश्तों पर भारी पड़ा विवाद, युवक ने साथियों संग बहन और जीजा को बेरहमी से पीटा

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

CG Crime : 7 दिन तक बंधक बनाकर आदिवासी महिला से गैंगरेप, …. इस बहाने बुलाकर बनाया शिकार, अब दोनों दरिंदे गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू में मजदूरी करने आए दो एक आदिवासी महिला…

1 of 11