Raigarh

CG Crime : युवक को जिंदा जलाया …. मचा हड़कंप, पहले अधमरा होने तक पीटा, फिर पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले

रायगढ़ : रायगढ़ में एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा होने के बाद उसे जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त युवक का अधजली हालत में खेत में मिला। जिसे देखने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात खरसिया थाना क्षेत्र का हैै। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम मौहापाली मंगलवार की सुबह एक युवक अधजली हालत में खेत में मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ग्रामीणों ने युवक को देखा, उस वक्त उसकी सांसे चल रही थी। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान नंदू पटेल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली में अपने मामा के घर आया हुआ था। जहां उसके साथ मारपीट और फिर जिंदा जलाने की घटना घटित हुई।

हत्या से पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया

सूत्रों के मुताबिक हत्या की ये वारदात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि युवक को आरोपियों ने पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया। जिसमें उसकी मौत नहीं होने से उसे बेहोशी की हालत में ही उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया। फिलहाल हत्या की इस वारदात में किसकी संलिप्तता है और किन वजहों से युवक की बेरहमी से हत्या की गयी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस हत्या के इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Crime : धान के पैसों का विवाद बना किडनैपिंग कांड, युवक को उठाकर झारखंड ले गए आरोपी, 24 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

रायगढ़ : जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक अपहरण…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

CG Crime : निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस …

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 9