Janjgir - Champa

CG Crime News : दीपावली की रात हत्या पटाखा फोड़ने की बात को लेकर हुआ था विवाद जांच मे जूटी पुलिस

जांजगीर चांम्पा : दीपावली की खुशियों के बीच एक घर में मातम पसर गया, छत्तीसगढ़ के कोटमी सोनार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पटाखा फोड़ने की मामूली बात ने एक व्यक्ति की जान ले ली। ये पूरा मामला कोटमी सोनार चौकी क्षेत्र का है, जहाँ दीपावली की रात 45 वर्षीय बालमुकुंद सोनी की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बालमुकुंद अपनी बुजुर्ग मां के साथ रेलवे स्टेशन मोहल्ले में रहते थे।

दीपावली की रात कुछ युवक उनके घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे, जिससे बालमुकुंद और उनकी मां को तकलीफ हो रही थी। उन्होंने युवकों को पटाखे दूर जाकर फोड़ने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हुई और युवक वहां से चले गए। लेकिन अगली सुबह जब उनकी मां बालमुकुंद को देखने गईं, तो उनका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोटमी सोनार चौकी की पुलिस के साथ अकलतरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रि और टीआई भास्कर शर्मा मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम के भी मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि बीते 6 महीनों में कोटमी सोनार में यह दूसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16