Raipur

CG Crime : पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, चाकू से गोदकर की हत्या, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के आमासिवनी इलाके में पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विधानसभा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान सुकृत खांडे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिन के समय सुकृत का आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ पानी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन रात में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपियों ने सुकृत पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

देर रात पुलिस ने आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी, विनोद उर्फ विक्की और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

1 of 112