Durg

CG Crime : नर्स की काली करतूत! युवक से की वीडियो कॉल और चैटिंग, फिर पत्नी को भेजने की धमकी देकर वसूले लाखों रुपए

भिलाई : भिलाई के सेक्टर-9 में रहने वाले एक व्यक्ति से मैसेज वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख 93 हजार की ठगी करने वाली एक नर्स को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस महिला ने सेक्टर-9 में रहने वाले उस शख्स से पहले दोस्ती की और व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल और मैसेज किए।

इसी बीच उसने उसकी पत्नी को चैटिंग और रिकॉर्डिंग भेजने की बात कही और खुद सुसाइड करने की धमकी देकर उससे मोटी रकम ऐंठ ली। इधर रोज-रोज की धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रार्थी भिलाई नगर थाने पहुंचा और आरोपी महिला दुर्गावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसके बाद पुलिस ने उसे स्मृतिनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह महिला नर्स का काम करती है और सप्ताह भर में ही उसने प्रार्थी से लाखों रुपए वसूल लिए थे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23