Raigarh

CG Crime News : सास – दामाद की हत्या से दहला पूरा शहर, बेटी की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में देर रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। 80 वर्षीय वृद्धा और उसके दामाद की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, वहीं उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने एक महिला सहित दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पैसों के लेन-देन को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकेरा गांव से शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां गांव की एक वृद्ध महिला और उसके दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतकों की पहचान 80 वर्षीया सुकमेत सिदार और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार के रूप में हुई है। दोनों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।इस घटना में सुकमेत सिदार की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही रायगढ़ से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या की बारीकी से जांच की जा रही है।

पैसों का लेन-देन बन सकता है कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पैसों का लेन-देन कारण हो सकता है। पुलिस ने इस एंगल से जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी ठोस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संदेहियों से पूछताछ

पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या की असल वजह और अपराधियों की भूमिका स्पष्ट हो जाएगी।

गांव में दहशत और सनसनी

गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुकमेत सिदार गांव में लंबे समय से रह रही थीं और उनका परिवार साधारण जीवन जीता था। अचानक इस तरह की वारदात से गांव के लोग सदमे में हैं।घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की घटना देर रात हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Crime : धान के पैसों का विवाद बना किडनैपिंग कांड, युवक को उठाकर झारखंड ले गए आरोपी, 24 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

रायगढ़ : जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक अपहरण…

CG Crime : निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस …

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 9