Bilashpur

CG Crime : बैंक के असिस्टेंट मैनेजर के घर लााखों की चोरी, शादी में गया था परिवार, छत का दरवाजा काटकर घर में घुसे शातिर चोर

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में ग्रामीण बैंक के असिस्टेंड मैनेजर के घर पर शातिर चोरों ने लाखों रूपये की चोरी कर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। तभी मौका देखकर चोरों ने घर के छत का दरवाजा काटकर अंदर घुस गये और घर में रखे कैश और जवेलरी लेकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक चोरी की ये वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विनोद पाठक छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनका मंगला चौक में रियल हेवन्स के पीछे मकान है।

जहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। 23 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वो परिवार के साथ सकरी स्थित नारायण मंगलम में अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गए थे। इस दौरान उन्होने मकान में ताला बंद कर किसी को घर देखने की जिम्मेदारी नही दी थी। शादी में शामिल होने के बाद दूसरे दिन 24 नवंबर की दोपहर जब वह अपने घर लौटे, तो उन्हे मकान का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा हुआ था, वहीं अलमारी खुली थी। इसके बाद उन्होने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घर और आलमारी में रखे सामानों की जांच करने पर पता चला कि चोरों ने आलमारी से डेढ़ लाख रूपये नगद समेत करीब साढ़े 3 लाख रूपये के जेवर गायब थे। पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता चला कि शातिर चोर मकान के छत के रास्ते अंदर घुसे थे। ऊपर बने दरवाजे को काटकर चोरों ने अंदर की कुंडी खोली और सीढ़ी के रास्ते नीचे कमरें तक पहुंच गये। वहीं दूसरे दरवाजे का कुंडा भी उखड़ा हुआ मिला। पुलिस ने चोरी की इस वारदात पर अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : बांध में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शरीर पर बंधा था पत्थर, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : जिले के तखतपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह घोरामार…

CG High Court : मुस्लिम युवती ने सच छुपाकर हिंदू युवक से रचाई शादी, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला जाने क्या कहा

बिलासपुर : मुस्लिम युवती ने खुद को हिंदू बता हिंदू युवक से शादी कर ली। मामले का…

CG News : सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला; शाखा प्रबंधक ने मृत व्यक्ति के खाते से किया करोड़ों का लेनदेन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने…

CG Crime : गौवंश से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल युवक हिरासत में हिंदू संगठन ने कठोर सज़ा देने की माँग

बिलासपुर : तारबहार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक युवक पर…

CG High Court : बदहाल मुक्तिधामों पर सभी जिलों के कलेक्टर को फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट पेश करने हाई कोर्ट का आदेश

बिलासपुर : बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के बदहाल मुक्तिधामों पर सभी जिलों के…

1 of 14