मध्य प्रदेश

Sex Racket Busted : सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुला तो इस हाल में मिले युवक – युवती

उज्जैन : उज्जैन के मुनि नगर के सामने, दो तालाब के पास स्थित महाकाल ट्रेजर नामक कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को नीलगंगा थाना पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को संदिग्ध हालत में दबोच लिया है। पुलिस को कई दिनों से यहां सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिल रही थी।

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर नीलगंगा थाना पुलिस ने कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित दुकान नंबर 301 पर कार्रवाई की। जब पुलिस पहुंची, तो दुकान का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर प्रवेश करने पर पुलिस को एक युवक और एक युवती मिले। दुकान के भीतर एक बेड भी लगा हुआ था। संदिग्ध परिस्थिति में युवक—युवती को पाए जाने पर दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

क्राइम रिकॉर्ड की भी जांच जारी

थाना प्रभारी तरुण कुरील के अनुसार दुकान नंबर 301 में एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। दोनों के क्राइम रिकॉर्ड की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी तरुण कुरील, उपनिरीक्षक वर्षा सोलंकी, प्रधान आरक्षक कपिल राठौर, मुकेश चौहान, आरक्षक पुष्पराज सिंह और दीपक दिनकर उपस्थित रहे।

What's your reaction?

Related Posts

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39