Bilashpur

CG: बड़ा हादसा…ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल

बिलासपुर:- सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडारीडीह-कोपरा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली जिले की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेंडारीडीह-कोपरा के पास हुए सड़क हादसे में पुरावती यादव, निवासी लुगराकापा, जिला मुंगेली, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक एवं उसके चालक जो की शराब के नशे में था जिसको हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रक की टक्कर बताया जा रहा है, हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41