Narayanpur

CG Crime : बीमा क्लेम के नाम पर कमीशनखोरी! पूर्व थाना प्रभारी गिरफ्तार, नए SP के एक्शन से मचा हड़कंप

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर कथित कमीशन मांगने के आरोप में नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी एवं निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बीमा राशि का क्लेम दिलाने के एवज में तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद यादव ने कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक अधिवक्ता की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है।

नए SP संदीप पटेल का सख्त संदेश

हाल ही में पदभार संभालने वाले पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को जिले में नए पुलिस अधीक्षक का भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News: पूरी होगी छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों की मांग? पूर्णकालिक नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने को लेकर निकाली रैली

नारायणपुर : नारायणपुर जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपनी पूर्णकालिक नियुक्ति और…

CG : शिक्षक ने कलंकित किया अपना पेशा “गला रेतकर पत्नी की ली जान, चार पत्नियों की है चौंकाने वाली कहानी”

नारायणपुर : शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला शिक्षक खुद बन गया हत्यारा। नारायणपुर जिले…

CG News : पेशाब में थी जलन की शिकायत …. झोलाछाप डॉक्टर ने गुप्तांग में पहना दी अंगूठी, जाने फिर क्या हुआ

नारायणपुर : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज और उनका परामर्श किसी मरीज के लिए किस तरह जी…

CG : 5 ग्रामीणों की मौत, 25 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री बोले – जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग…

CG : सप्ताह के भीतर दूसरे जवान ने उठाया आत्मघाती कदम कैंप में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली ….. मौके पर मौत

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुूरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली…

1 of 2