Narayanpur

CG : शिक्षक ने कलंकित किया अपना पेशा “गला रेतकर पत्नी की ली जान, चार पत्नियों की है चौंकाने वाली कहानी”

नारायणपुर : शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला शिक्षक खुद बन गया हत्यारा। नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी शिक्षक की यह दूसरी पत्नी थी और उसके कुल चार पत्नियों की बात सामने आ रही है, जिससे पूरा मामला और भी चौंकाने वाला हो गया है।

बीच रास्ते में रोककर की वारदात

घटना रविवार शाम लगभग 5 बजे की है। मृतका सुंदरी उसेंडी अपनी बेटी के साथ जबगुड़ा स्थित मायके से ओरछा लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपी शिक्षक रूप सिंह उसेंडी और उसके भाई ने उन्हें रोका। पहले मारपीट की गई और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर सुंदरी की निर्मम हत्या कर दी गई।

पुलिस मौके पर, आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही ओरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। शव को ओरछा उपस्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर जांच में जुट गई है।

चार पत्नियों का रहस्य और मासूम बच्चे

मृतका की एक 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। यह खुलासा भी हुआ है कि आरोपी की मृतका दूसरी पत्नी थी, और उसके पास पहले से तीन और पत्नियां हैं। इस खुलासे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।

परिजनों की मांग – मिले सख्त से सख्त सजा

घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक जैसे जिम्मेदार पेशे से जुड़े व्यक्ति द्वारा इस तरह की अमानवीय हरकत समाज और शिक्षा दोनों पर कलंक है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : सप्ताह के भीतर दूसरे जवान ने उठाया आत्मघाती कदम कैंप में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली ….. मौके पर मौत

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुूरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली…

CG News : पेशाब में थी जलन की शिकायत …. झोलाछाप डॉक्टर ने गुप्तांग में पहना दी अंगूठी, जाने फिर क्या हुआ

नारायणपुर : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज और उनका परामर्श किसी मरीज के लिए किस तरह जी…

CG : 5 ग्रामीणों की मौत, 25 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री बोले – जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग…

CG News: पूरी होगी छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों की मांग? पूर्णकालिक नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने को लेकर निकाली रैली

नारायणपुर : नारायणपुर जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपनी पूर्णकालिक नियुक्ति और…