Narayanpur

CG Crime : स्कूल दुष्कर्म कांड पर बढ़ा जनाक्रोश, सर्व सेन समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर : बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और लंबे समय तक शोषण के मामले को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को नारायणपुर सर्व सेन समाज ने छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के बैनर तले राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल के एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और लगातार शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

साथ ही यह भी आरोप है कि मामले की जानकारी स्कूल के अन्य शिक्षकों और प्रबंधन को होने के बावजूद समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई। सर्व सेन समाज ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और इन पर सख्त संदेश जाना आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाज के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रशासन की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही या जानकारी छिपाने की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान नारायणपुर सर्व सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रौशन ठाकुर, सेलून संघ जिला अध्यक्ष प्रकाश सेन, सर्व सेन समाज जिला उपाध्यक्ष ओमकार कौशिक, बालेश्वर सेन, योगेंद्र, रवि, गजेंद्र, गन्ना, सुदर्शन सहित सर्व सेन समाज और सेलून संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

What's your reaction?

Related Posts

CG News: पूरी होगी छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों की मांग? पूर्णकालिक नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने को लेकर निकाली रैली

नारायणपुर : नारायणपुर जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपनी पूर्णकालिक नियुक्ति और…

CG : शिक्षक ने कलंकित किया अपना पेशा “गला रेतकर पत्नी की ली जान, चार पत्नियों की है चौंकाने वाली कहानी”

नारायणपुर : शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला शिक्षक खुद बन गया हत्यारा। नारायणपुर जिले…

CG News : पेशाब में थी जलन की शिकायत …. झोलाछाप डॉक्टर ने गुप्तांग में पहना दी अंगूठी, जाने फिर क्या हुआ

नारायणपुर : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज और उनका परामर्श किसी मरीज के लिए किस तरह जी…

CG : 5 ग्रामीणों की मौत, 25 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री बोले – जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग…

CG : सप्ताह के भीतर दूसरे जवान ने उठाया आत्मघाती कदम कैंप में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली ….. मौके पर मौत

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुूरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली…