Durg

CG Crime : दिल दहला देने वाली वारदात दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर महिला की हत्या, कुछ घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान भगवंतीन साहू के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

सुनसान जगह ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हर्ष यादव (19 वर्ष) और नितेश ठाकुर (20 वर्ष) घटना के समय शराब के नशे में थे। दोनों ने महिला को पैसों का लालच देकर ई-रिक्शा के जरिए पुलगांव नाला के पास स्थित एक सुनसान स्थान पर बुलाया।प्रारंभिक जांच के अनुसार, वहां आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इसके बाद, पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

गला घोंटने के बाद पत्थर से किया हमला

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले गमछे से महिला का गला घोंटा। इसके बाद पास में पड़े एक बड़े पत्थर (बोल्डर) से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और पहचान छिपाने के उद्देश्य से कथित रूप से अपने कपड़े भी बदल लिए।

सीसीटीवी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुला राज

दुर्ग पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

न्यायिक कार्रवाई शुरू

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23