Koriya

CG News : आरक्षक की बेटी आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, राजस्थान से IC Mart संचालक गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

कोरिया/बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आरक्षक की 17 वर्षीय बेटी पूजा पैकरा (पूजा सिंह) की आत्महत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी आईसी मार्ट (IC Mart) संचालक विनोद वैद (50) को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले के दो अन्य आरोपी जगत कुमार वैद (55) और उसका बेटा दीपक वैद (30) अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे बैकुंठपुर स्थित आईसी मार्ट भी ले जाया गया। मामले में पुलिस जल्द विस्तृत खुलासा कर सकती है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच में सामने आया है कि आईसी मार्ट के संचालकों ने छात्रा पर कथित रूप से कॉस्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि छात्रा की स्कूटी जब्त कर ली गई और उसे वापस करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई। इतना ही नहीं, छात्रा से कथित तौर पर चोरी स्वीकार करने संबंधी एक लिखित नोट भी लिखवाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना से छात्रा गहरे मानसिक तनाव में आ गई। इसके बाद उसने एक सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली।

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा था—

“मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है।”

इस घटना के बाद बैकुंठपुर पुलिस ने आईसी मार्ट के तीन संचालक भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग करेगा जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग इस पूरे प्रकरण की जांच करेगा और यह देखा जाएगा कि छात्रा के साथ कथित प्रताड़ना और कार्रवाई में कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : रेत विवाद में भाजपा नेता को कार समेत जिंदा जलाया, शिक्षक की भी इलाज के दौरान मौत दोहरी मौत से सनसनी

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत के कथित विवाद ने दो लोगों की जान ले…

CG News : पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्र की मौत मामले में सनसनीखेज आरोप, खेल राशि निकालने के दबाव का आरोप

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक छात्र…

1 of 2