Raipur

CG Crime : बार – बार नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, फर्जी दस्तावेजों से बालिग बताकर कराया प्रसव, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसकी उम्र छिपाकर प्रसव कराने का गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 17 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सामने आया कि नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा लगातार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को धमकी दिए जाने के कारण वह लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दे सकी।

जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसकी उम्र और पहचान छिपाने की कोशिश की गई। कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों में उसकी उम्र बढ़ाकर उसे बालिग और विवाहित बताया गया, जिसके आधार पर डंगनिया स्थित एक निजी अस्पताल में उसका प्रसव कराया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रसव के बाद नवजात बच्चे को किसी अन्य व्यक्ति को सौंपे जाने का मामला भी जांच में सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता के पिता समेत अन्य लोगों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 145