देश - विदेश

Met Gala 2026 : में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान

न्यूयॉर्क : ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में अपने भव्य और शाही लुक से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में उनका अंदाज भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का शानदार मिश्रण साबित हुआ, जिसे फैशन प्रेमियों ने खूब सराहा।

सोने के धागों से बनी खास साड़ी ने लूटी महफिल

ईशा अंबानी ने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई सोने के धागों से बुनी साड़ी पहनी, जिसमें पारंपरिक पिछवाई कला और आधुनिक केप डिजाइन का अनोखा मेल देखने को मिला। इस आउटफिट को तैयार करने में 50 से अधिक कारीगरों ने लगभग 1200 घंटे का समय लगाया।

1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज बना आकर्षण का केंद्र

उनके लुक का सबसे खास हिस्सा उनका ब्लाउज रहा, जिसमें 1800 कैरेट से अधिक हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े हुए थे। यह ब्लाउज नीता अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन से प्रेरित था और इसमें ऐतिहासिक डिजाइन एलिमेंट्स को भी शामिल किया गया था।

‘मैंगो पर्स’ ने जोड़ा भारतीय कला का टच

ईशा अंबानी ने अपने लुक के साथ एक अनोखा ‘मैंगो पर्स’ कैरी किया, जिसे प्रसिद्ध कलाकार सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था। यह पीस भारतीय कला और संस्कृति का प्रतीक बनकर सामने आया और थीम ‘फैशन इज आर्ट’ को खूबसूरती से दर्शाता है।

डायमंड ज्वेलरी और गजरा लुक ने बढ़ाई भव्यता

उनके पूरे लुक को कई लेयर वाले डायमंड नेकलेस, हाथफूल और कमरबंद ने और भी भव्य बना दिया। चमेली से प्रेरित गजरा और पारंपरिक हेयरस्टाइल ने भारतीय सौंदर्य को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान दिलाई।

भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान बनी ईशा का लुक

ईशा अंबानी का यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह भारतीय शिल्प, कला और विरासत का वैश्विक प्रदर्शन भी था। उनके इस अंदाज ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय डिजाइन और संस्कृति अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मजबूत छाप छोड़ रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

Petrol Diesel Price : 95 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल का रेट, डीजल 88 रुपए लीटर, बाइक की टैंक फुल करवाने से पहले चेक कर लें

नई दिल्ली : नए साल की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने वाली खबर सामने आ रही…

1 of 6