Surajpur

CG Crime : शराबी युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ किया ऐसा की, नहीं बची उठने की हिम्मत, गांव में मचा हड़कंप

सूरजपुर : प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला सूरजपुर से सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी।घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ओडगी थाना क्षेत्र के रामपुर की है। दरअसल, आरोपी युवक ने गांव के ही एक महिला से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन महिला ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद सनकी युवक ने टंगिया से बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अंधविश्वास बना हत्या की वजह नाले में मिले युवक के शव की 8 दिन बाद सुलझी गुत्थी, जांच के दौरान हो गई एक और मौत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक युवक की हत्या किए…

CG News : फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में…

1 of 13