Janjgir - Champa

CG Crime : कांग्रेस नेता ने महिला से किया दुष्कर्म! ​पीड़िता के FIR दर्ज कराते ही फरार हुआ आरोपी पार्षद

जांजगीर : जांजगीर-चाम्पा की अकलतरा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल पर रेप की FIR दर्ज हुई है। अकलतरा की महिला ने दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई है। विजय खांडेल, अकलतरा नपा में वार्ड 16 का पार्षद है। जो FIR के बाद फरार हो गया है। जिसकी अकलतरा पुलिस तलाश कर रही है। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि पार्षद विजय खांडेल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। 3 साल से पार्षद विजय खांडेल टालते आ रहा है।

विजय खांडेल, शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। पार्षद विजय खांडेल, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया जा रहा था। इसके बाद महिला ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिलस की शिकायत पर पुलिस ने रेप की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल की तलाश कर रही है।

बिलासपुर में पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर महिला का रेप

इसके पहले भी छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद व एल्डरमैन ने न सिर्फ 50 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बता दें कि कांग्रेस नेता ने महिला के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16