Bilashpur

CG Crime : BJP पार्षद पति ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होते ही आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस देखे वायरल वीडियो

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में एक रसूखदार बीजेपी पार्षद पति राजेंद्र टंडन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से राजनीतिक गलियारों और शहर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष दिए गए अपने बयानों में आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात का खुलासा किया। गौरतलब है कि महिला ने पूर्व में आरोपी के खिलाफ केवल छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया के दौरान पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए दुष्कर्म के तथ्यों को सामने रखा, जिसके आधार पर पुलिस ने अब मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राजेंद्र टंडन की तलाश तेज कर दी है और विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

देखे पूरा वायरल वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

CG News : होली ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल, महिला कांस्टेबल से भी धक्का मुकी

बिलासपुर : जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी पुलिस टीम पर…

CG Crime प्यार, इंकार और मौत : 3 साल की लव स्टोरी और शादी से इंकार, प्रेमी के घर में मिली मल्लिका की लाश

​बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे…

1 of 23