Durg

CG Crime : महिला टीचर का ऑटो चालक ही निकला किडनैपर, गिरफ्तार आरोपी ने किया सनसनीखेज खुलासा…!

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक दिन पहले महिला टीचर के दिनदहाड़े अपहरण के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि टीचर को किसी शातिर बदमाश ने नहीं बल्कि रोजना स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक ने किडनैंप किया था। आरोपी आटो चालक पिछले तीन सालों से महिला टीचर को रोजाना घर से स्कूल ले जाने का काम करता था।

पैसों के लालच में आकर आरोपी ने इस अपहरण कांड को अंजाम दिया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि छावनी थाना क्षेत्र से 28 नवंबर की सुबह महिला टीचर के अपहरण की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया था। मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले मुकेश साहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी राधा साहू रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह ऑटो से मूक बधिर स्कूल जाने के लिए रवाना हुई थी। लेकिन वह स्कूल नही पहुंची, इसी बीच पत्नी के मोबाइल नंबर से अज्ञात शख्स का उसके अपहरण की जानकारी देकर 5 लाख रूपये की फिरौती मांगी गयी।

आरोपी ने फिरौती की मांग को विश्वसनीय दिखाने के लिए शिक्षिका का एक वीडियो भी भेजा। इसमें उसके मुंह पर पट्टी बंधा हुआ दिखाया गया था। साथ ही टीचर के सामने गम्छा रखा था, मानो उसे पेड़ से बांध रखा हो। वीडियो देखकर पुलिस तत्काल अलर्ट हो गई और अन्य थाना टीमों को महिला टीचर की खोजबीन में लगाया गया। पुलिस में मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम अलर्ट मोड पर इस मामले की जांच में जुट गयी। जिसका नतीजा ये रहा कि 5 घंटे बाद ही पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं अपहरण करने वाले आरोपी ऑटो चालक इंतखाब आलम को भी गिरफ्तार

आरोपी ऑटो चालक ने किया सनसनीखेज खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ऑटो चालक ने बताया कि वह महिला को स्कूल के बच्चों के साथ रोजाना लाना ले जाना करता था। पिछले 3 साल से उसकी महिला टीचर से जान पहचान थी। इसी दौरान उसने अपनी गरीबी और कर्ज की कहानी बताकर पहले तो विश्वास जीत लिया। इसके बाद कई बार ऑटो चालक की परेशानी और तकलीफ की झूठी कहानी सुनकर महिला ने आरोपी को पैसे भी दिए थे। लालच बढ़ने पर आरोपी ने महिला के अपहरण की साजिश रची। पैसे नहीं देने पर पीड़िता को नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी के इस खुलासे के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime News : अंडरब्रिज के पास बोरी में मिला अज्ञात महिला का शव जांच में जुटी पुलिस हत्या कर शव को छिपाने का

दुर्ग : दुर्ग जिले के किचन्द्रा मौर्य अंडरब्रिज के पास उस समय सनसनी फैल गई जब…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG News : चौथी बार दुल्हा बनकर शिक्षिका से लूट लिये 32 लाख, वेबसाइट पर हुई मुलाकात, बिजनेसमैन निकला नंबर वन ठग

दुर्ग/भिलाई : मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

CG Politics : कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ऊंट को जीरा खिलाकर बीजेपी सरकार को घेरा, 200 यूनिट छूट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर…

CG News : फॉर्च्यूनर की टक्कर से साईकिल सवार एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, देखें हादसे का लाइव वीडियो

दुर्ग : जिले के अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।…

1 of 9