Korba

Korba Viral Video : युवक को उसके ही परिजनों ने पड़ोसियों संग मिलकर की पिटाई, हाथ पैर पकड़कर बीच सड़क फेंका देखे वायरल वीडियो

कोरबा : कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बाजार रोड पर 24 वर्षीय अरमान खान को उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने जमकर पीटा। युवक की हरकतों से परेशान होकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अरमान खान पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम अरमान खान घर के आसपास उत्पात मचा रहा था। उसने घर की एक बुजुर्ग महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट भी की। उसकी हरकतों से तंग आकर घरवालों और पड़ोसियों ने उसे सबक सिखाने के लिए पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद उसके दोनों हाथ-पैर पकड़कर घर ले जाने का प्रयास किया गया। लगभग आधे घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अरमान खान पहले भी अपने पिता के साथ कर चुका है मारपीट

उसकी हरकतों से परेशान होकर मानिकपुर चौकी पुलिस को इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने युवक को चौकी लाकर परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि अरमान खान पहले भी अपने पिता के साथ मारपीट कर चुका है। इस मामले की शिकायत भी मानिकपुर चौकी में की गई थी और उसके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया, जिससे लोग लगातार परेशान हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Korba Crime : 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेला देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास, फिर जो हुआ

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक…

Korba Crime : ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, कबाड़ कारोबारी के यार्ड में दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उरगा थाना क्षेत्र में…

Korba Crime : प्रेमिका को होटल में लाकर कर दी हत्या, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी ने कहा ….

कोरबा : कोरबा में होटल के कमरें में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के…

Korba Crime : होटल के कमरें मे मिली लड़की की लाश मिलने से मचा हड़कंप, घटना के बाद से बायफ्रेंड फरार, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा में एक होटल के कमरें में जांजगीर जिले की लड़की लाश मिलने से हड़कंप…

Korba : मंत्री के भूमिपूजन के बाद BALCO के G-9 प्रोजेक्ट पर DFO ने लगा दी रोक, पूर्व मंत्री जयसिंह की शिकायत के बाद एक्शन

कोरबा : कोरबा में बालको के G-9 बहुमंजिला आधुनिक भवन के निर्माण पर डीएफओं ने रोक…

1 of 11