Bilashpur

CG Crime : गौवंश से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल युवक हिरासत में हिंदू संगठन ने कठोर सज़ा देने की माँग

बिलासपुर : तारबहार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा कथित वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया। संगठन से जुड़े लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और हिंदू संगठन के लोगो ने आरोपी युवक को पकड़कर तारबहार थाने ले आए। फिलहाल पुलिस वीडियो और आरोपों की जांच कर रही है। दरअसल तारबाहर थाना क्षेत्र के  डीपु पारा से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें झाड़ियों के पीछे एक युवक गौवंश से अप्राकृतिक कृत्य करते नजर आ रहा है।

युवक का वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सअप में फैल गया है।जिससे नाराज हिन्दू संगठन के लोग एकत्रित होकर युवक को खोज निकाले और उसे पकड़कर तारणहार थाना के सुपुर्द कर दिए।इधर गौवंश के साथ हुए अप्राकृतिक कृत्य की खबर पाकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग एकत्रित होकर थाना के हंगामा करने लगे। जिन्होने कहा कि इस तरह से गौवंश का अपमान नहीं सहा जाएगा।इसके लिए युवक को कठोर और कड़ी सजा मिलनी चाहिए।अन्यथा सड़क पर उतरकर एक बार फिर से आंदोलन किया जायेगा।

गौ माता के खिलाफ गलत कृत्य करता है, तो मैं उसके विरोध में आवाज उठाता रहूँगा, चाहे मुझे किसी भी सजा का सामना करना पड़े

वही हिंदू संगठन से जुड़े राम सिंह ने इस घटना को बेहद अमानवीय बताया। उनसे जब पूछा गया कि पहले भी उन पर बलवा समेत कई मामलों में आरोप लगे हैं, तो उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गौ माता के खिलाफ गलत कृत्य करता है, तो मैं उसके विरोध में आवाज उठाता रहूँगा, चाहे मुझे किसी भी सजा का सामना करना पड़े। यहां तक आजीवन जेल।तक जाने के लिए तैयार हूं।राम सिंह ने कहा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए समाज का जागरूक होना आवश्यक है और दोषी पाए जाने वालों को कठोर कानूनी कार्रवाई झेलनी चाहिए।

इस तरह की घटनाएँ मानवता को शर्मसार करने वाली

वही सामाजिक कार्यकर्ता पवन गोयल ने कहा कि इस तरह की घटनाएँ मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि जो लोग समाज की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें भी आत्ममंथन करने की जरूरत है। पवन गोयल ने कहा कि “जब पशु तक सुरक्षित नहीं हैं, तो यह समाज के लिए गंभीर चेतावनी है।” उन्होंने मांग की कि आरोपी को कठोर सज़ा मिले, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। साथ ही उन्होंने समाज को जागरूक होने और ऐसे मामलों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की।

पुलिस ने क्या कहा

गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल होने पर युवक कों पकडा गया है जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। केसी सिंदारटीआई तारबाहर थाना

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Crime : होटल में ले जाकर छात्रा से बलात्कार, प्रिंसिपल की शिकायत पर भी नहीं हुआ एक्शन, अब दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस…

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध के शक में खौफनाक कत्ल युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में कथित अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 34