Durg

CG Crime : फिल्मी अंदाज में अपहरण 6 नाबालिगों ने दो युवकों को 5 घंटे तक घुमाया, कैश के साथ एकाउंट से भी लूटे पैसे …

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 नाबालिगों ने फिल्मी अंदाज में दो युवकों का अपहरण कर लिया। अपहरण के करीब पांच घंटै तक शहर में घुमाया और फिर उनके साथ मारपीट कर लूटपाट की। इतना ही नहीं, चाकू की नोक पर दोनों युवकों का जबरन वीडियो भी बनवाया गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ 2 जुलाई की रात दुर्ग-भिलाई घूमने आया था।

दोनों युवक बाइक और सफेद एक्टिवा स्कूटी से आए थे। इसी दौरान देर रात करीब 4.30 बजे गदा चौक के पास उनकी स्कूटी खराब हो गई। उन्होंने वहां मौजूद दो युवकों से पास में मैकेनिक की दुकान के बारे में जानकारी मांगी। बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई।

दस्तावेज नहीं दिखाने पर युवकों को घेरा की मार – पीट

पीड़ित ने स्कूटी की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई। जब स्कूटी के दस्तावेज मांगे गए तो युवक कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद आरोपियों ने स्कूटी को चोरी की बताना शुरू कर दिया और अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी 6 नाबालिगों ने दोनों युवकों को जबरदस्ती अपने साथ ले लिया। वही नाबालिगों ने दोनों युवकों कई जगहों पर घुमाया और मारपीट की। साथ ही तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, एक्टिवा स्कूटी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया।

दोनों युवकों से जबरन एक वीडियो रिकॉर्ड कराया

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि, आरोपियों ने मोबाइल छीनने के बाद पेटीएम का पिन पूछकर खाते से 18 हजार 180 रुपए भी दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा बैग में रखे 5 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और इलेक्ट्रिकल काम का सामान भी लूट लिया।

आरोपी उन्हें बाइक पर बैठाकर नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के अन्य इलाकों में करीब पांच घंटे तक घुमाते रहे। बाद में पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने दोनों युवकों से जबरन एक वीडियो रिकॉर्ड कराया, जिसमें उन्हें यह बोलने के लिए मजबूर किया गया कि वे स्कूटी चोरी कर बेचने आए थे। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

6 आरोपी नाबालिगों को कस्टडी में लेकर कर रही कार्रावाई

वहीं आरोपियों ने बाइक वापस कर दी। दोनों युवक किसी तरह अपने घर डौंडी पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मारपीट के कारण दोनों युवकों को आंख, पीठ, पसली, कंधे, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। मामले में डौंडी थाना पुलिस से जीरो एफआईआर मिलने के बाद सुपेला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि वारदात में शामिल सभी 6 आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी को कस्टडी में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG : बाल संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार

दुर्ग : राज्य की इंडस्ट्रियल सिटी कहे जाने वाले दुर्ग भिलाई में क्राइम का ग्राफ…

1 of 22