Raipur

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले कोरबा सहित कई नगर निगमों को मिले नए आयुक्त

रायपुर : राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत नगर निगमों के आयुक्तों सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार, अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का आयुक्त तथा इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस तबादला आदेश के तहत विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। शासन के इस फैसले के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखे पूरी लिस्ट

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में आएंगे प्रति एकड़ 15000 रुपए, अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए साय सरकार का बड़ा फैसला

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों की आय…

CG Crime : युवक की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पुलिस ने शुरू की जांच

अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ…

1 of 86