Raipur

CG Bus Fire : बीच सड़क पर आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, मंजर देख कांप गई राहगीरों की रूह

रायपुर : राजधानी के बाहरी इलाके खरोरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अचानक धधकती मशाल में तब्दील हो गई। भैंसा गांव के पास देखते ही देखते लपटों ने पूरी बस को अपनी आगोश में ले लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया।

सहम गए यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी और अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थी। अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं और लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के अंदर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए दरवाजे की ओर भागने लगे। यह मंजर इतना खौफनाक था कि कुछ ही मिनटों में बस लोहे के जलते हुए ढांचे में बदल गई।

इस भीषण अग्निकांड में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जैसे ही चालक और परिचालक को आग का आभास हुआ, उन्होंने बिना वक्त गंवाए बस को किनारे रोका और आनन-फानन में सभी यात्रियों को नीचे उतारा। चालक की सूझबूझ से दर्जनों जिंदगियां मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आईं।

पूरी तरह खाक हुई बस

सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि गर्मी या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144