Sarguja

CG BREAKING : चाकू मारकर युवक की हत्या, दूसरा युवक घायल, आरोपी फरार तलाश जारी

सरगुजा : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरीकला पखनापारा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है, वहीं चाकू के हमले से दूसरा युवक घायल हो गया है। मृतक की पहचान मदन सिंह पिता माखन सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम गुमगराखुर्द नेवारडांड निवासी के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम सुदर्शन दास पिता सुखलाल दास 29 वर्ष रजपुरी कला पखना पारा निवासी बताया जा रहा है।

दरअसल 28 जुलाई दिन सोमवार की रात लगभग 9:30 बजे चार पांच दोस्त मिलकर खाने पीने के दौरान हंसी मजाक कर रहे थे। सभी दोस्त अपने-अपने घर जाने लगे इसी दौरान चिंटू राम प्रजापति ने घर से चाकू लाकर सुदर्शन दास पिता सुखलाल दास के कमर में हमला किया। घायल सुदर्शन दास दोस्तों को बुलाने गया, वहीं चिंटू मौके से भाग रहे मदन सिंह पिता माखन सिंह को दौड़ाने लगा।

सुदर्शन दास और अन्य साथियों के द्वारा मदन सिंह की खोजबीन की गई परंतु कुछ पता नहीं चला। 29 जुलाई आज सुबह पकनापरा स्थित बास झुरमुट नीचे मदन सिंह का खून से लथपथ शव देखा गया और पुलिस को सूचना दी गई। आशंका का जताई जा रही है कि चिंटू राम प्रजापति ने चाकूमार कर मदन सिंह की हत्या कर दी है। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से चिंटू राम प्रजापति फरार है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

1 of 18