Sarguja

CG News : खंडहर मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

अंबिकापुर : अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में एक खंडहरनुमा मकान से 53 वर्षीय लापता व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजकुमार सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले 15 से 20 दिनों से लापता था। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के एक बंद पड़े खंडहरनुमा मकान से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जो पूरी तरह सड़-गल चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दरिमा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 53 वर्षीय राजकुमार सिंह के रूप में हुई, जो पिछले 15 से 20 दिनों से लापता था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : वासेपुर गैंगस्टर कनेक्शन की जांच तेज राजहंस बस संचालक बैदुल पर केस, RTO ने शुरू की सभी बसों की जांच

अंबिकापुर : झारखंड के चर्चित वासेपुर गैंगस्टर कनेक्शन मामले में जांच का दायरा…

1 of 16