Korba

CG Breaking News : कोरबा जिला जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर भागे 4 बंदी …. मचा हड़कंप, पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार कैदियों की शुरू की तलाश

कोरबा : कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जिला जेल कोरबा से 4 निरूद्ध बंदी फरार हो गये है। बताया जा रहा है कि फरार सभी बंदी पाक्सो के मामले में जेल में निरूद्ध थे। दिनदहाड़े चारों कैदियों ने जेल प्रहरियों को चकमा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये। जब तक जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी होती, तब तक चारों कैदी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला जेल कोरबा में हड़कंप मच गया। कैदियों के फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस विभाग द्वारा सभी थाना-चैकी क्षेत्रों में सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जिला जेल कोरबा में आज दोपहर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि अलग-अलग अपराधिक मामलों में घरघोड़ा रायगढ़ निवासी चंद्रशेखर राठिया, पोड़ी-बहार निवासी दशरथ सिदार, भूलसीडीह निवासी राजकंवर और लालघाट बालको निवासी सरना भीकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई जारी थी। इसी बीच इन चारों निरूद्ध बंदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की। बताया जा रहा है कि इन चारों बंदियों को जेल में बीमार मवेशियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गयी थी।

जिसके आड़ में आज दोपहर चारों निरूद्ध बंदियों ने जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये। इसके बाद जब तक जेल प्रबंधन इनकी तलाश करता, तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार बंदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस से मैसेज आने के बाद कोरबा शहरी क्षेत्र में पुलिस टीम चारों फरार बंदियों के ठिकानों सहित अन्य स्थानों में सरगर्मी से तलाश कर रही है। जेल प्रबंधन ने बंदियों के फरार होने के इस मामले में सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

CG News : कोरबा में एक और किसान ने पीया कीटनाशक, तहसील कार्यालय के सामने की आत्महत्या की कोशिश … मचा हड़कंप

कोरबा : कोरबा जिले में आज एक और किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा…

CG : कोरबा SP ने 4 थानेदार सहित 2 सब इस्पेक्टर और 3 ASI का किया तबादला, पुलिसिंग में कसावट लाने जारी किया आदेश

कोरबा : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग में कसावट लाने 4 थानेदारों समेत…

1 of 14