Bijapur

CG Big Road Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा इस जिले में पलटी यात्रियों से भरी बस, 5 लोगों की मौत

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में अब तक 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। यह भीषण सड़क हादसा नेलसनार थाना क्षेत्र में हुआ है।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष यात्री बस शनिवार को भैरमगढ़ के पास बांगापाल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं, भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी घायलों के उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट रखा गया है, ताकि घायलों के पहुंचते ही तत्काल उपचार शुरू किया जा सके।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रमेश तिग्गा ने बताया कि फिलहाल घायलों को नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना नेलसनार थाना क्षेत्र में हुई है। स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मृतकों एवं घायलों की वास्तविक संख्या तथा उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

What's your reaction?

Related Posts

“विधायक को नहीं मिली दौरे की अनुमति” भूपेश बघेल का तंज, जब नक्सलवाद खत्म, तो जानें से क्यों रोका जा रहा

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक महत्वपूर्ण और सियासी रूप से संवेदनशील…

1 of 3