Raipur

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के लोगों को फिर बड़ा झटका 24% तक महंगी हो सकती है बिजली, जानिए क्या है वजह..?

रायपुर : CSPDCL यानि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दर में 24 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा है।

छत्तीसगढ़ में बिजली के बिल में बड़ा झटका

जानकारी के मुताबिक, CSPDCL के अनुसार इस साल उसे बिजली आपूर्ति के लिए 25,460 करोड़ रुपए के राजस्व की जरूरत होगी, जबकि मौजूदा विद्युत दर से उसे लगभग 26,216 करोड़ रुपए राजस्व मिलने का अनुमान है। यानी इस साल CSPDCL को करीब 756 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ होने की संभावना है। हालांकि, पिछले सालों के लगभग 7,064 करोड़ रुपए के नुकसान को मिलाने के बाद बिजली वितरण कंपनी इस वर्ष लगभग 6,300 करोड़ रुपए के घाटे में रहेगी।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, बिजली कंपनी ने नियामक आयोग को दिए प्रस्ताव में सभी श्रेणियों में युक्तिसंगत बिजली दरों में बढ़ोतरी की आवश्यकता जताई है। अब देखना यह है कि आयोग वितरण कंपनी के प्रस्ताव को कितनी हद तक मान्यता देता है और नई दरों की घोषणा कब करता है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144