LIFE
छत्तीसगढ

CG Breaking : आज से धान खरीदी, लेकिन कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेट हड़ताल पर … जानें विरोध के बीच कैसे होगी खरीद और भुगतान

रायपुर : आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपये के दाम से प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 2700 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इस सत्र में सरकार का लक्ष्य 160 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी का है।

हड़ताल पर धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी

वहीं, धान खरीदी की पूरी अवधि तक कर्मचारियों के हड़ताल पर रोक का आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार ने कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती दिखाई है। सरकार ने धान खरीदी कार्य से इंकार किए जाने पर भी रोक लगा दी है। बताया गया है कि यदि कोई कर्मचारी धान खरीदी के काम से इंकार करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अलग-अलग मांगों को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं।

अवैध धान परिवहन पर होगी कार्रवाई

सरकार ने बताया है कि 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की प्रक्रिया जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी बताया गया है कि धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय के मामले में भी बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने इलाके का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने दिसंबर…

1 of 20