Sarguja

CG Breaking : ई-रिक्शा एजेंसी में भीषण आग, बैटरी – साउंड सिस्टम जलकर खाक, लाखों के नुकसान का अनुमान

अंबिकापुर : अंबिकापुर में एक ई-रिक्शा के शो रूम में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शहर के रामानुजगंज रोड पर स्थित केन गुप्ता एजेंसी में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर रखे ई-रिक्शा की बैटरियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान, डीजे साउंड सिस्टम, एम्पलीफायर और कई अन्य पार्ट्स जलकर खाक हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रामानुजगंज रोड पर नेशनल हाईवे 343 के किनारे मयूरी ई-रिक्शा की एजेंसी संचालित होती है। इसी परिसर में केन गुप्ता एजेंसी में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा से जुड़े पार्ट्स के साथ डीजे साउंड सिस्टम और एम्पलीफायर भी रखे हुए थे। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दुकान के अंदर अचानक आग भड़क उठी। आग कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई और दुकान में रखे साउंड बॉक्स, एम्पलीफायर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान उसकी चपेट में आ गए।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या बैटरी चार्जिंग के दौरान बैटरी फटने से आग लगी होगी। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, लेकिन दुकान के अंदर सुलगती आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास जारी रहा।

आगजनी की वजह से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के कारण सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर एडिशनल एसपी अमोलक सिंह समेत पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर बड़े वाहनों के लिए कुछ समय के लिए रूट डायवर्ट कर दिया। इस आगजनी में दुकान में रखे एम्पलीफायर, साउंड सिस्टम और ई-रिक्शा के पार्ट्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

फिलहाल नुकसान का सटीक आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18