बिलासपुर : बिलासपुर जिले के खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिला है। इस घटना से वन्यजीव संरक्षण और रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का दावा है कि भालू बीते कई दिनों से भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर आसपास के गांवों और तेंदूपत्ता फड़ों के पास भटक रहा था। इसके बावजूद उसका रेस्क्यू नहीं किया गया। भालू का शव मिलने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। सुखानाला में मंगलवार को एक वृद्ध भालू मृत अवस्था में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि भालू काफी कमजोर और उम्रदराज हो गया था।
CG Breaking : भालू की मौत वन विभाग ने जांच की शुरू
Related Posts
CG News : केंद्रीय जेल से रिहा हुए 21 उम्रकैद के कैदी, 14 साल की सजा और अच्छे आचरण पर मिला नई जिंदगी का मौका
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने…
CG Crime : निलंबित आरक्षक ने अपने ही घर में की चोरी, दो साथियों के साथ गिरफ्तार
बिलासपुर : निलंबित आरक्षक द्वारा अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का…
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर रोक, तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने इन परीक्षाओं पर लगाई रोक
बिलासपुर : नवरात्रि और दिवाली से पहले शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे…
CG High Court : कोरबा में देह व्यापार के मामले में तीन महिलाओं को किया बरी कहा – स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने देह व्यापार के आरोप से जुड़े मामले में तीन…
बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे की याचिका खारिज, पद से हटाने का आदेश बरकरार
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद…
CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार
बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…
CG News : तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश पानी में तैरता दिखा शव, जांच में जुटी पुलिस …
बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरभट्ठीकला गांव में स्थित तेली तालाब से एक…
CG Breaking : गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पड़ी भारी, थाना प्रभारी निलंबित
बिलासपुर : पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में…
CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 302 किलो गांजा और 21 हजार से अधिक नशीली दवाएं नष्ट, बुलडोजर चलाकर किया डिस्पोजल
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने…
भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर सुनवाई, बचाव पक्ष के आवेदन पर फैसला सुरक्षित, 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई
बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बिलासपुर…


























