Bastar

CG News : सड़क किनारे पड़ी मिली तेंदूपत्ता की बोरियां जिम्मेदार गायब

जगदलपुर : बस्तर संभाग में आदिवासियों और स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन तथा हरा सोना कहा जाने वाला तेंदूपत्ता सड़क किनारे पड़ा नजर आया। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम सरगीपाल में सड़क किनारे तेंदू पत्तों से भरी कई बोरियां लावारिस हालत में पड़ी हुई हैं। रख-रखाव के अभाव और बोरियों की सिलाई फटने के कारण कीमती तेंदू पत्ते सड़क पर बिखर रहे हैं। रसायन शास्त्र आशंका जताई जा रही है कि बीते दिनों इस मार्ग से गुजर रहा तेंदूपत्तों से लदा कोई मालवाहक वाहन (ट्रक या ट्रेलर) यहाँ अनियंत्रित होकर पलट गया होगा। संभवत: वाहन मालिक अपने वाहन को तो मौके से ले गया, लेकिन पत्तों से भरी इन बोरियों को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। यदि समय रहते इन बोरियों को सुरक्षित गोदामों तक नहीं पहुँचाया गया, तो नमी के कारण बस्तर का यह हरा सोना सड़कर पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG बाढ़ का कहर : 94 साल का रिकॉर्ड टूटा, राहत – बचाव अभियान जारी, सरकार लगातार कर रही है मॉनिटरिंग, अब तक 5 लोगों की ….

रायपुर/बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन…

CG Breaking : संयुक्त संचालक के खिलाफ शिक्षक सड़क पर उतरने की तैयारी मे 7 नवंबर से स्कूल बंद कर शिक्षकों की आक्रोश रैली

बस्तर : बस्तर संभाग में संयुक्त संचालक शिक्षा की कार्यशैली के खिलाफ शिक्षकों में…

CG News : कहीं सरेंडर किये नक्सली कमांडर DRG में तो भर्ती नहीं होंगे ? सहमे नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, बोले …

अंतागढ़ : बस्तर संभाग में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। एक ओर…

1 of 2