Balrampur

CG: वृद्धा की हत्या करने वाले आधा दर्जन रिश्तेदार गिरफ्तार, इस वजह से दिए थे वारदात को अंजाम

बलरामपुर:- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिधमा में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां रिश्तेदारों ने एक वृद्धा पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा राजी बाई की इलाज से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को परिजन खेत में मूंगफली की फसल से घास निकालने गए थे, जबकि वृद्धा घर पर अपनी नतनी के साथ थी। इसी दौरान आरोपी रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर जमीन बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया और वृद्धा के साथ मारपीट करने लगे।

नतनी पायल ने दौड़कर परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। अगले दिन परिवार के लोग एक कार्यक्रम में गए हुए थे, तभी सूचना मिली कि वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई है। जब तक परिजन घर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने संजय मानिकपुरी, परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, चैतू मानिकपुरी और फुलकुंवर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

1 of 11