सक्ती : मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत पोता–चरौदी नहर पुल के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ओडेकेरा निवासी पी.के. चंद्रा अपनी इंडिगो कार से खरसिया की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्विफ्ट कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंडिगो कार नहर में जा गिरी, हालांकि उसमें सवार पी.के. चंद्रा और उनके पुत्र बाल-बाल बच गए। वहीं स्विफ्ट कार में बैठे चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मालखरौदा अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत पुलिस टीम के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, और पूर्व सरपंच रूपेश गबेल ने शासन से यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
CG Accident : बड़ा सड़क हादसा – इंडिगो कार नहर में गिरी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, स्विफ्ट के चार लोग गंभीर घायल…
Related Posts
CG Crime : रेलवे स्टेशन पर 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, 60 हजार रुपए और मोबाइल-पर्स गायब
सक्ती : जिले के सोठी गांव निवासी 29 वर्षीय हेमंत साहू की सक्ती रेलवे स्टेशन…
Breaking : जमीन में बैठकर लंच कर रहे थे मजदूर, तभी अचानक बॉलयर में हुआ ब्लास्ट, इधर कलेक्टर ने वेदांता प्लांट पर FIR के दिए निर्देश
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर…
CG News : जिला अस्पताल का सिविल सर्जन गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला
सक्ती : जिला अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रत्नाकर से पे डेटा के नाम…
CG Breaking : वेदांता हादसे की जांच में नया मोड़, जांच अधिकारी को सौंपे गए वीडियो और दस्तावेज
शक्ति : वेदांता पावर प्लांट सिंघीतरई में 14 अप्रैल को हुए हादसे की जांच अब तेज…
CG : महाविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से छात्र की मौत का आरोप, परिजनों का शव के साथ किया प्रदर्शन
सक्ति : सक्ति से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ क्रांति कुमार महाविद्यालय के एक…
CG Crime : दिनदहाड़े युवती की मारी गोली, दो अज्ञात बदमाश फरार, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
सक्ती : जिले के सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंगरा में शुक्रवार को…
CG: तालाब बना काल, खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाईं जुड़वा बहनें
सक्ती:- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हृदय विदारक घटना सामने आई है. खेलते-खेलते…
CG Breaking : दो पुलिसकर्मी रिश्वत का आरोप 70 लीटर पानी को शराब बताकर युवक से मांगे एक लाख रुपए
सक्ती : जिले के हसौद थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।…
CG Breaking News : जिले में SP की नाराजगी …. थाने के 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, भेजें गए रक्षित केंद्र
सक्ती : जिले के पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर ने विभाग के भीतर बड़ी कार्रवाई की है।…
CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो
सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…











































