Janjgir - Champa

CG : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

जांजगीर चांपा : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जहां शंकर कुमार बांधी की 10 दिनों में नौकरी लगने के नाम पर राजनांदगांव के सीतागोटा के रहने वाले विजय कुमार ने फोन पे के माध्यम से 99 हजार रुपए लिया और नौकरी नहीं लगी है। अकलतरा थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू किया हैं।

मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा के रहने वाले शंकर 24 वर्ष जोकि रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजनांदगांव के सीतागोटा के रहने वाले विजय कुमार से मुलाकात हुई थी। जिसका छत्तीसगढ़ आल सर्विस के नाम पर ऑफिस खुला हुआ है,विजय कुमार ने 10 दिनों में उसकी कुटुंब न्यायालय मुंगेली में चपरासी की नौकरी लगने की बात कही। उसके बहकावे में आकर उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में वर्ष 2023 में अपने फोन पे के माध्यम से 99 हजार रुपए को ट्रांसफर किया था।

जिसके कुछ दिन के बाद न तो नौकरी लगी और न ही दिए गए पैसे वापस नहीं किया। उसे फोन लगाने पर भी उठा नहीं रहा है,बेरोजगार और ठगा महसूस कर रहा हूं। Asp उमेश कश्यप ने कहा कि अकलतरा थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : घूसखोरों पर बड़ा एक्शन 35000 रुपये लेते पकड़ाये तीन अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, निलंबन का आदेश हुआ जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 of 11