Balod

CG: बारातियों से भरी बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर लोगों ने किसी तरह जान बचाई

बालोद:- शादी सीजन के बीच बालोद जिले में बड़ा हादसा होते-होते बचा। कांकेर से बालोद आ रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग चारों तरफ फैल गई। गनीमत रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल आए, जिससे जनहानि टल गई।जानकारी के अनुसार शर्मा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 07 E 1171 कांकेर जिले के अरौद गांव से बारात लेकर बालोद जिले के बड़गांव जा रही थी।

आग लगते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई

पुरुर थाना क्षेत्र में जगतरा मंदिर के पास पहुंचते ही बस में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। बारातियों ने खिड़की से कूदकर किसी तरह जान बचाई। सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। हादसे के वक्त बस में कितने बाराती सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, घर से गायब प्रेमी जोड़े की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी…

CG Breaking : छात्रावास में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

बालोद : जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के…

1 of 7