Bilashpur

CG : 70 का दूल्हा, 30 साल की दुल्हन …. छत्तीसगढ़ में टूट गई इश्क के आगे उम्र की दीवार, देखें पूरा वीडियो ….

बिलासपुर : एक पुरानी कहावत है कि, प्रेम इंसान की हर बाधाओं को दूर कर देता है। प्रेम के आगे न ही उम्र की सीमा मायने रखती और न ही जन्म का बंधन। इस कहावत को सच कर दिखाया है शहर के सरकंडा के रहने वाले एक जोड़े ने।

दोनों ने लिए सात फेर, मोहल्लेवाले बने साक्षी

दरअसल यहां 70 साल के बुजुर्ग और 30 साल की युवती ने प्रेम विवाह किया है। पूरा मोहल्ला इसका साक्षी बना है। विधि विधान के साथ सात फेरे लेकर दोनों ने अपने प्यार को नई पहचान दी है। इस वाक्ये ने सबको हैरान भी कर दिया है। मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल वहीं मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आया। युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा।

दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया। दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्म अदायगी की। खास बात ये भी है कि, दोनों के इस अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी।

मजदूरी करते है 70 साल के दादूराम

बताया जा रहा है, दादू रोजी मजदूरी का काम करता है। 70 के उम्र में बुजुर्ग दादूराम और 30 के उम्र की युवती, दोनों की दीवानगी, दोनों का प्रेम गजब है। इस अजब गजब शादी से लोग हैरान जरूर हैं, लेकिन दोनों की दीवानगी और प्यार उन्हें इनका कायल भी बना रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

1 of 43