Sarguja

CG: नाबालिगों से 7 युवकों ने किया गैंगरेप, शादी से लौट रही सहेलियों को बीच रास्ते से आरोपियों ने उठा लिया

सरगुजा:- सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने दो अन्य सहेलियों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में 6 बाइक में सवार करीब 12 युवकों ने उन्हे घेर लिया। इस दौरान दो लड़कियां मौके से भाग निकलीं, जबकि दो नाबालिगों को आरोपियों ने पकड़ लिया और उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। आरोप है कि इस पूरी वारदात के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने अपराध दर्ज करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शिकायत के बाद पुलिस ने इस घटना पर 24 घंटे देरी से अपराध दर्ज किया जा सका।

जानकारी के मुताबिक ये घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल की रात गांव में रहने वाली चार सहेलियां शाम करीब 7 बजे शादी में शामिल होने गई थीं और रात करीब 10 बजे वापस अपने घर लौट रही थीं। घर लौटने के दौरान रास्त में हाईस्कूल के पास बाइक सवार 12 आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों की छेड़छाड़ से तंग आकर एक लड़की मौके से भाग गई, जबकि तीन नाबालिग लड़कियों को युवकों ने पकड़ लिया। इनमें से एक नाबालिग को बाइक से खेत में ले जाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया। घटना के दौरान एक 13 वर्षीय लड़की बाइक से कूदकर भाग निकली।

आरोपियों ने उसका करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते बच निकलने में सफल रही। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित नाबालिग देर रात अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन 25 अप्रैल को पीड़ित लड़कियां अपने परिजन के इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। आरोप है कि थाने में शिकायत के तुरंत बाद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही मेडिकल जांच कराई गई। इस पूरे मामले पर जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने तत्काल न तो एफआईआर दर्ज की और न ही एमएलसी कराया।

पुलिस ने सिर्फ एक लड़की के साथ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की, जबकि दूसरी लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना पर पुलिस ने अपराध दर्ज ही नहीं किया है।उन्होने इस मामले में उदासीनता बरतने वाले सीतापुर थाना के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने एक पीड़िता की रिपोर्ट पर चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अंबिकापुर के एएसपी अमोलक सिंह ने पुष्टि की है कि इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस संवेदनशीलता के साथ जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। उन्होने बताया कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18