Janjgir - Champa

CG – 4 मासूम डूबे : खेलते – खेलते थम गई चार नन्ही ज़िंदगियां, गांव में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के भैसतरा गांव में तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।जानकारी के अनुसार, डूबने वाले बच्चों में तीन बालिकाएं और एक बालक शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग परिवारों से थे, लेकिन रोज़ की तरह एक साथ खेलते-खेलते तालाब में नहाने चले गए। सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच बताई जा रही है।

खेल-खेल में मौत के मुंह में समा गए मासूम

गांव में दोपहर के समय जब बच्चे अपने घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ ही देर में तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिलने पर शंका हुई, और फिर ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की सांसें थम चुकी थीं।

शव भेजे गए पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर बलौदा स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक साथ चार मासूमों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब के पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, न ही बच्चों के जाने पर किसी ने उन्हें रोका। यह हादसा लापरवाही और अनदेखी की बड़ी कीमत बन गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16