ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : मंदिर में मची भगदड़ …. बच्चों और महिला समेत 12 की मौत, एकादशी पर मंदिर में जुटी थी भीड़

आंध प्रदेश : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में आज शनिवार को भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चों सहित महिलाएं शामिल है, वहीं 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आज एकादशी पर्व कारण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। मंदिर में भीड़ के कारण धक्का-मुक्का होने से रेलिंग टूट गई। जिसके कारण भगदड़ मच गई।

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में हुए इस हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। उधर सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मंदिर में हुए भगदड़ के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मंदिर की सीढ़ियों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इनमें महिलाएं, बच्चें और कई बुजुर्ग भी थे। इसी दौरान रेलिंग गिर गई और लोग भीड़ में दबने लगे।

महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने के लिए चीखते-चिल्लाते देखे जा सकते है। वहीं कई तो अपनी जान बचाने के लिए लोगों के ऊपर चढ़कर भागते दिखे। वहीं इस हादसे के बाद वीडियो में लोग भीड़ में दबी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते भी दिख रहे है। महिलाएं भगदड़ वाली जगह पर इधर-उधर बेसुध पड़ी दिखाई दीं। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने बताया कि मंदिर में हर हफ्ते करीब 1500 से 2000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

आज एकादशी होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक थी। उन्होंने बताया कि मंदिर पहली मंजिल पर स्थित है और यहां जाने के लिए 20 सीढ़ियां हैं। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और रेलिंग टूट गई, जिससे भगदड़ मच गई।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ NGO घोटाला CBI ने तेज की जांच, पूर्व मंत्री और 7 IAS अधिकारी जांच के दायरे में

रायपुर : छत्तीसगढ़ के समाज कल्याण विभाग से जुड़ा NGO घोटाला अब गंभीर रूप ले चुका…

1 of 27