Raipur

जब प्रधानमंत्री दूर से पहचान गये वीणा सिंह को, मंच से उतरकर पहुंच गये दर्शक दीर्घा के करीब, संबोधन में क्रिकेट कैप्टन से की डॉ रमन की तुलना

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ में है। वो छत्तीसगढ़ में अलग-अलग करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह में पुरानी मित्रता की छाप खूब दिखायी दी। विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी और डॉ रमन सिंह आपस में मुस्कुराते हुए बातचीत करते साथ-साथ चलते दिखायी दिये। विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की खूब तारीफ की।

उन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन में डॉ रमन को मित्र कहकर संबोधित किया। संबोधन के दौरान डॉ रमन की तारीफ उन्होंने क्रिकेट के संदर्भ में किया। पीएम मोदी ने कहा कि क्रिकेट में तो होता है कि, जो कभी कैप्टन होता है, उसे कभी दूसरे कैप्टन के अंडर में खेलना पड़ता है, लेकिन राजनीति में ऐसे उदाहरण कम होते है, कि जो कभी कैप्टन (मुख्यमंत्री) हो, वो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक कार्यकर्ता बनकर कैप्टन के अंदर काम करे। प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन पर खूब तालियां बजी।

वहीं जब पीएम मोदी विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में अपना भाषण खत्म कर नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर दर्शक दीर्घा में बैठी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह पर पड़ गयी। जिसके बाद वो दूसरे कार्यक्रम में जाने से पहले सीधे वीणा सिंह के पास पहुंच गये और काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वीणा सिंह की तबीयत का हाल जाना। करीब 40 सेकंड तक प्रधानमंत्री वहां रूके और बातचीत की। फिर हाथ जोड़कर अगले कार्यक्रम के लिए बढ़ गये।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : पुलिस कस्टडी से दो आरोपी हथकड़ी समेत फरार मचा हड़कंप, …. इस मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के थाने से दो आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गये। बताया…

CG : पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता”

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक…

1 of 29