Korba

Korba : भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी बना जनपद उपचुनाव का उम्मीदवार, जेल से आकर भरा नामांकन, गरमाई क्षेत्र की राजनीति

कोरबा : कोरबा जिले में जनपद पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की हत्या के मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ने जेल से आकर जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। खास बात यह है कि जिस सीट को अक्षय गर्ग की हत्या के बाद रिक्त माना जा रहा था, अब उसी सीट से हत्या के मुख्य आरोपी ने चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।

बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पोड़ी उपरोड़ा जनपद कार्यालय पहुंचे मुस्ताक अहमद के इस कदम ने इलाके की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। गौरतलब है कि बीते 23 दिसंबर 2025 को कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस जांच में इस मामले के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई थी।

पुलिस की जांच में हत्या की इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड के मख्य आरोपी मुस्ताक अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। वर्तमान में वह बिलासपुर जेल में बंद है। आपको बता दे बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद बिझरा क्षेत्र में जनपद सदस्य का पद रिक्त हो गया था, जिसके लिए अब उपचुनाव कराया जा रहा है। ऐसे में आज नामांकन के अंतिम दिन बिलासपुर जेल में बंद मुस्ताक अहमद ने कड़ी सुरक्षा के बीच पोड़ी उपरोड़ा जनपद कार्यालय लाया गया।

यहां उसने बिझरा जनपद पंचायत क्षेत्र से सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। आरोपी के नामांकन दाखिल करते ही चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और इलाके में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। हत्या के मुख्य आरोपी के नामांकन दाखिल करने के बाद अब सबकी नजरें चुनाव आयोग की प्रक्रिया और आगामी चुनावी मुकाबले पर टिकी हुई हैं। वहीं इस घटनाक्रम ने क्षेत्र की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। लिहाजा पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाॅक के बिंझरा पंचायत में होने वाले उपचुनाव की हर एक गतिविधि पर अब पुलिस को भी पैनी नजर रखनी पड़ेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

1 of 22