Uttar Pradesh

Breaking : राम मंदिर चंदा विवाद में सबसे बड़ा मोड़! 8 लोगों पर FIR के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

अयोध्या : अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में चोरी का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही ट्रस्ट के एक अन्य प्रमुख सदस्य और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

नैतिकता के आधार पर दिया इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, चंदा और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप सामने आने के बाद से ही चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों पर पद छोड़ने का भारी दबाव था। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ने नैतिकता के आधार पर अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस घोटाले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की साख पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाएंगे 8 आरोपी

इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिन्हें हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इन सभी 8 आरोपियों को आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों को ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने उनके आवास पर पेश किया जाएगा, जहां पुलिस इनकी रिमांड या जेल भेजने की मांग करेगी।

What's your reaction?

Related Posts

नीट – पीजी की एक और छात्रा ने की आत्महत्या फंदे पर लटकती हालत में मिली लाश, सुसाइड नोट में किया …. इस बात का जिक्र

इटावा : उत्तर-प्रदेश के इटावा में एक नीट-पीजी स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या…

1 of 24